अक्सर हमारे मन में यह जिज्ञासा रहता है कि आखिर पढ़ाई में एकाग्रता कैसे लाया जाए? आखिर कौन- कौन से वो तरीके है जिसको उपयोग करके हम भी पढ़ाई के दौरान अपने मन को एकाग्र कर पाए।
तो आइए हम कुछ ऐसे तारीको के बारे बात करेंगे:--
तो आइए हम कुछ ऐसे तारीको के बारे बात करेंगे:--
- इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं से दूर रहें:-अक्सर हम इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं के प्रभाव में आकर पढ़ाई से बाधित हो जाते हैं इसीलिए हमें सबसे पहले इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं जैसे कि मोबाइल ,टीवी ,लैपटॉप आदि से दूर रहना होगा।
- एकांत स्थान का चयन करें:-पढ़ाई में एकाग्रता के लिए एकांत जगह उत्तम होता है ।पढ़ाई के दौरान किसी भी शोर सरावा से बचें ताकि आपका मन पढ़ाई के प्रति सही से लग सके
- अनावश्यक तनाव से बचें:-ऐसा देखा जाता है कि विद्यार्थी तनाव में आकर पढ़ाई के दौरान अपना विवेक खो देते हैं ।पढ़ाई के समय सबसे जरूरी तथ्य यह होता है कि आप मन में किसी भी तरह का तनाव रहने ना दे नहीं तो यह तनाव आपके पढ़ाई में बाधा बन सकता है।
- पसंदीदा विषय को ही चुने:-यह सबसे जरूरी बात है कि आप किसी भी समय जो पढ़ाई कर रहे हैं उसका विषय आपके पसंद का विषय ही हो नहीं तो यह आपके समय का खपत के साथ साथ पढ़ाई के प्रति रुचि को भी कम करता है।
- एक नियमित रूटीन को फॉलो करें:- अक्सर हम जब पढ़ाई करने के लिए बैठते हैं तो हमारे मन में यह द्वंद रहता है कि आखिर कौन सा विषय चुने ,पर अगर हम एक नियमित रूटीन फॉलो करते हैं हैं तो पढ़ाई के प्रति हमारा सजगता ज्यादा बढ़ जाएगा।

No comments:
Post a Comment